रांची एयरपोर्ट से हैदराबाद की यात्रा हुई आसान, देखें इस नए विमान के उड़ान का पूरा शेड्यूल

New Jharkhand Team

Ranchi To Hyderabad 2nd Flight Start: झारखंड के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी निकल कर सामने आ रही है कि अब राजधानी रांची से हैदराबाद तक का सफर बहुत ही आसानी से किया जा सकता है क्योंकि रांची से हैदराबाद के लिए इंडिगो एयरलाइंस अपनी दूसरी विमान सेवा शुरू करने जा रही है आपको बता दें कि इंडिगो ,रांची से हैदराबाद के लिए एक विमान सेवा वर्तमान में दे रहा है ।और अब रांची से हैदराबाद के बीच यात्रियों को दूसरी विमान सेवा मिलने जा रही है। चलिए अब आपको देते हैं इस खबर से जुड़ी पूरी जानकारी।

Ranchi To Hyderabad 2nd Flight Start

एयरपोर्ट अथॉरिटी और डीजीसीए की तरफ से परमिशन मिलने के बाद इंडिगो एयरलाइंस नहीं हैदराबाद – रांची- हैदराबाद के लिए एक नई विमान सेवा प्लॉट जारी कर दिया है जो सप्ताह में 3 दिन उड़ान भरेगी। आपको बता दें कि यह फ्लाइट सप्ताह में मंगलवार ,गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी और इससे यहां के व्यापारियों और स्टूडेंट के साथ साथ ऑफिशियल काम करने वाले लोगों के लिए भी लाभदायक होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह खबर जरूर पढ़ें:

Ranchi Harmu Road Flyover: ₹487 करोड़ की लागत से बनेगा हरमू रोड पर फोरलेन फ्लाईओवर

रांची से हैदराबाद के लिए अब दो फ्लाइट

अब रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा हैदराबाद के लिए दो फ्लाइट्स उड़ान भरेगी आपको बता देगी इंडिगो एयरलाइंस की हैदराबाद- रांची- हैदराबाद विमान 6ई – 186/191 को रात 8:00 बजे रांची लाया जाएगा जहां से हैदराबाद के लिए यह विमान रात 8:30 बजे उड़ान भरेगी इसके अलावा रांची से हैदराबाद के लिए इंडिगो एयरलाइंस विमान 6ई 421/398 पहले ही इस रूट के लिए अपनी सेवाएं दे रही है और यह विमान सुबह 11:30 बजे रांची आती है और दोपहर 12:00 बजे रांची से हैदराबाद के लिए उड़ान भर्ती है।

Ranchi To Hyderabad 2nd Flight Start

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट डायरेक्टर केएल अग्रवाल ने बताया कि इंडिगो का विमान 6ई – 186/191 ,सप्ताह में 3 दिन रांची से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा और इंडिगो एयरलाइंस द्वारा पहले से ही एक फ्लाइट हैदराबाद के लिए सेवार्थ हैं। और अब ये दूसरी फ्लाईट सेवा शुरू की जा रही है। जिससे रांची वासियों को हैदराबाद जाने के लिए दो विकल्प मिलेंगे, साथ ही सीट ना उपलब्ध होने और भीड़भाड़ से लोगों को आराम मिलेगा। Ranchi To Hyderabad 2nd Flight

अब से नई पार्टी व्यवस्था लागू

लगातार चल रहे विकास और बदलाव के दौरान कई एयरपोर्ट पर नए-नए नियम बनाएं और पुराने नियमों में बदलाव किए गए हैं। आपको बता दें कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अब एयरपोर्ट टर्मिनल के सामने से गुजरने वाली फ्री लेन को बंद कर दिया गया है। लेकिन यदि कोई वाहन 8 मिनट के अंदर ही पार्किंग एरिया से निकल जाता है, तो उसे किसी भी प्रकार की पार्किंग फीस नहीं देनी होगी और ऐसा सिर्फ निजी वाहनों के लिए किया जा रहा है। जबकि कमर्शियल वाहन को अभी भी पार्किंग शुल्क देना होगा।

यह खबर जरूर पढ़ें:

1 thought on “रांची एयरपोर्ट से हैदराबाद की यात्रा हुई आसान, देखें इस नए विमान के उड़ान का पूरा शेड्यूल”

Leave a comment