झारखंड को मिला एक और वंदे-भारत, दौड़ेगी रांची से हावड़ा के लिए शताब्दी के साथ, जाने टाइमिंग…

New Jharkhand Team

Ranchi To Hawrah Vande Bharat Train: दोस्तों आप सभी जानते होंगे कि वंदे भारत ट्रेन की अपार सफलता के बाद पूरे देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार इस वंदे भारत एक्सप्रेस को पहुंचाया जा रहा है। वहीं झारखंड की बात करें तो हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रांची से पटना के लिए जाने वाली वंदे भारत की शुरुआत कर दी गई है। और साथ ही साथ जल्दी ही आने वाले समय में झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में भी वंदे भारत को दौड़ाने की सौगात दी गई है। आज की खबर भी वंदे भारत से जुड़ी हुई है चलिए आपको बताते हैं।

Ranchi To Hawrah Vande Bharat Train

रांची – हावड़ा वंदे भारत

रांची-पटना वंदे भारत के उद्घाटन के समय रेल विभाग मंत्री द्वारा झारखंड में जल्दी ही आने वाले 2 और वंदे भारत का ऐलान कर दिया गया था। इसमें पहला रांची से हावड़ा के लिए वंदे भारत और दूसरा रांची से बनारस के लिए वंदे भारत बताया गया था। और इन दोनों में से अब रांची – हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू किया जाने वाला है। और अच्छी बात यह है कि यह वंदे भारत रांची के साथ ही साथ धनबाद और बोकारो में भी दौड़ेगी। और इस ट्रेन को किसी अलग रेल रूट नहीं बल्कि पहले से बने बनाए शताब्दी वाले रेल रूट पर चलाया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह खबर जरूर पढ़ें:

सूत्रों के अनुसार इस वंदे भारत के रेल रूट को लेकर कई चर्चाएं हुई, और अंत में 5 से 7 जुलाई तक चली सिकंदराबाद के बैठक के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि शताब्दी एक्सप्रेस को बंद न करके बल्कि उसी एक्सप्रेस पर अलग टाइमिंग के अनुसार इस रांची से हावड़ा के लिए वंदे भारत को दौड़ाया जाएगा। और इस सुनिश्चित की गई योजना के अनुसार सुबह के समय में हावड़ा से शताब्दी एक्सप्रेस को रवाना किया जाएगा, और वहीं दूसरी ओर सुबह-सुबह रांची से वंदे भारत को हावड़ा के लिए निकाला जाएगा। और साथ ही दोपहर बाद वापसी के लिए इन दोनों ट्रेनों को पहले की तरह अलग-अलग जगह से रवाना किया जाएगा।

कब तक होगी शुरू

आपको बता दें कि इस वंदे भारत की चर्चा बहुत पहले से चल रही थी, और अब जाकर संपूर्ण रूप से विचार विमर्श और निर्णय लेने के बाद यह बताया जा रहा है, कि इस रांची से हावड़ा के लिए वंदे भारत को आने वाले दुर्गा पूजा से पहले पहले शुरू कर दिया जाएगा। और यह एक्सप्रेस धनबाद और बोकारो के स्टेशनों से गुजरती हुई जाएगी जिससे वहां के लोग भी इसमें सफर कर पाएंगे। और इसके साथ ही साथ यात्रियों की भीड़ को काबू करने के लिए शताब्दी एक्सप्रेस को जारी रखा जाएगा। Ranchi To Hawrah Vande Bharat Express

Patna Ranchi Vande Bharat

क्या होगी टाइमिंग

आपको बता दें कि सबसे पहले इस रांची से हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन का समय अलग निर्धारित किया गया था। जिसमें हावड़ा से ट्रेन को सुबह 8:00 बजे दौड़ाया जाता, हॉट धनबाद होते वंदे भारत रांची पर प्रस्थान करती। पर अब शताब्दी एक्सप्रेस को जारी रखने के कारण इस टाइमिंग को बदला गया है, और अब वंदे भारत रांची से सुबह 5:20 पर रवाना होगी और दोपहर में 11:55 पर हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी। और फिर वापसी के लिए यह वंदे भारत 3:30 पर हावड़ा से निकल कर धनबाद होते रात 10:10 पर रांची में वापस आ जाएगी।

यह खबर जरूर पढ़ें:

2 thoughts on “झारखंड को मिला एक और वंदे-भारत, दौड़ेगी रांची से हावड़ा के लिए शताब्दी के साथ, जाने टाइमिंग…”

Leave a comment