Ranchi Harmu Road Flyover: ₹487 करोड़ की लागत से बनेगा हरमू रोड पर फोरलेन फ्लाईओवर

New Jharkhand Team

जैसा कि हम सभी जानते हैं झारखंड सरकार द्वारा लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में विकास का कार्य किया जा रहा है। जिसमें चिकित्सा से लेकर शिक्षा और परिवहन कि सुविधाओं के विकास में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। आज हम बात करने वाले हैं परिवहन से संबंधित विकास की, अगर आपको ना पता हो तो बता दें झारखंड की राजधानी रांची में लगातार परिवहन से संबंधित विकास जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ranchi Harmu Road Flyover

Ranchi Harmu Road Flyover

इन यातायात और परिवहन विकास के लिए सड़क निर्माण और आधुनिक फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। और रांची में अब तक करीब 3 फ्लाईओवर का काम शुरू हो चुका है जोकि अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार बन रहा है। और अब एक बार फिर से रांची में चौथा फ्लाईओवर बनने जा रहा है। जो कि हरमू रोड पर बनेगा और यह फ्लाईओवर फोरलेन का होने वाला है।

यह खबर भी पढ़ें:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रांची के खेलगांव में तैयार हो रहा है अंतराष्ट्रीय स्केटिंग स्टेडियम, अच्छी ट्रेनिंग से खिलाड़ी करेंगे झारखंड का नाम रौशन!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कितनी आयेगी लागत

इस हरमू रोड के फोरलेन फ्लाईओवर की लागत की बात करें तो पथ निर्माण विभाग द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक इस फ्लाईओवर को बनाने में कुल ₹487 करोड़ की लागत आने वाली है। और इस फ्लाईओवर की कुल दूरी लगभग 3.52 किलोमीटर की होगी, अनुमान लगाए गए सिर्फ निर्माण कार्य के लिए लागत करीब ₹355 करोड़ सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा बचे हुए अन्य राशि का उपयोग शिफ्टिंग, कंसलटेंसी, पाइपलाइन बिजली उपकरण और तो और भू-अर्जन के लिए किया जाएगा।

यातायत होगा सुगम

राजधानी में लगातार यातायात परिवहन को लेकर कई बदलाव किए जा रहे हैं। और तो और पहले से ही रांची में लगभग तीन अन्य अलग-अलग जगहों पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। अब इस चौथे और वह भी फोरलेन फ्लाईओवर के निर्माण से परिवहन में और भी सुगमता और सरलता आएगी। जल्दी ही इसका निर्माण टेंडर के आधार पर शुरू किया जाएगा। Ranchi Harmu Road Flyover

कई जगह होगी चढ़ने उतरने की सुविधा

Ranchi Harmu Road Fourlane Flyover को इस प्रकार से निर्माण किया जाएगा कि लोग अलग-अलग जगहों से इस फ्लाईओवर पर चढ़ और उतर सकेंगे। इस फ्लाईओवर का स्टार्ट प्वाइंट ACB के कार्यालय से शुरू होगा और हरमू चौक के पास इसका एंडप्वाइंट रखा जाएगा। इसके अलावा सहजानंद चौक पर भी इसका रास्ता दिया जाएगा, और इसकी ऊंचाई करीब सड़क से 14 मीटर तक रखी जाएगी, जिससे यातायात और भी सुगम होगा।

यह खबर भी पढ़ें:

Jamshedpur Railway Open Gym: जमशेदपुर रेलवे विभाग की ओर से खोला गया सबसे पहला ओपन जिम!

जमशेदपुर jubliee park (एम्यूजमेंट पार्क) का बदला स्वरूप इस गर्मी छुट्टी ले फैमिली के साथ आनंद!