आज से पटना-रांची वंदे भारत नियमित रुप से शुरु, मिलेगा स्वदिष्ट खाना भी देखें पूरा मेनू!

New Jharkhand Team

Updated on:

अगर आप सभी बिहार या झारखंड के रहने वाले हैं, आपको तो पता ही होगा की वर्तमान में पटना रांची वंदे भारत एक्सप्रेस सुर्खियों में बनी हुई है। और 27 जून मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भोपाल से ऑनलाइन माध्यम के जरिए इस पटना रांची वंदे भारत के साथ ही भारत के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों के लिए अन्य 4 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया गया। और अब आज से पटना और रांची के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस नियमित रूप से दौड़ना प्रारंभ कर देगी।

Patna Ranchi Vande Bharat Express Full Food Menu

झारखंड के लिए गौरव की बात

कल के दिन उद्घाटन में उपलब्ध झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पूरे झारखंड वासियों को बधाई दी और साथ ही साथ यह कह कर संबोधित किया कि: यह वंदे भारत मात्र ट्रेन नहीं बल्कि एक उभरते हुए भारत का प्रतीक है, और यह सारे उठाए जा रहे हैं महत्वपूर्ण कदमों के कारण ही आज भारत विश्व का पांचवा श्रेष्ठ अर्थव्यवस्था बन पाया है” साथ ही साथ यह भी कहा कि आज का दिन झारखंड वासियों के लिए बहुत ही गौरव का दिन है।

उद्धघाटन में ये लोग थे शामिल

आपको बता दें कि यह गए 27 जून को किए गए एक साथ पांच बंदे भारत उद्घाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही साथ, मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, और विशिष्ट अतिथि के लिए केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी शामिल थी। इसके अलावा झारखंड के कई सांसद एवं मंत्रियों ने भी अपनी अपनी भागीदारी दी। बता दे करीब 10:50 पर यह ट्रेन राँची से रवाना हुई और फिर शाम को 5:40 पर पटना जंक्शन पर उत्तरी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह खबर भी पढ़ें:

Ranchi Harmu Road Flyover: ₹487 करोड़ की लागत से बनेगा हरमू रोड पर फोरलेन फ्लाईओवर

Tata Steel Medical Officer Vacancy: स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की बहाली, जाने लास्ट डेट

Patna Ranchi Vande Bharat

वंदे भारत में खाने की बेहतरीन सुविधा

अगर आप ना जानते हो तो बता दे वंदे भारत ट्रेन अन्य ट्रेनों की अपेक्षा बहुत ही ज्यादा गुणवान है। सबसे पहली बात तो यह है कि यह ट्रेन अन्य ट्रेनों की अपेक्षा कई ज्यादा गति से यात्रा करती है, जिससे लोगों का बहुत समय बचता है। और तो और सफाई से लेकर सभी पैसेंजर्स के आराम तक का पूरा ध्यान रखा जाता है। जिसके लिए ट्रेन में ही खाने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है, आपको इसके लिए कुछ अतिरिक्त शुल्क भी देना पड़ेगा। चलिए जानते हैं क्या-क्या उपलब्ध हैं वंदे भारत ट्रेन के फूड मेनू में।

वंदे भारत फूड मेनू

एग्जीक्यूटिव क्लास

वेज नाश्ता: एग्जीक्यूटिव क्लास में सफर करने पर आपको रोजाना नाश्ते में आपके पसंद अनुसार आपको चाय या कॉफी मिलेगी साथ ही बिस्किट, फिर दो पराठा सब्जी साथ में दही, कटलेट, ब्राउन ब्रेड के दो कटे हुए पीस, केला, चोको-पाई, जैम और जूस जैसे कुछ अन्य नाश्ते भी।

नॉनवेज नाश्ता: अगर इस क्लास में नॉनवेज नाश्ते की बात की जाए तो इसमें आपको मसाला ऑमलेट, इसमें भी ब्राउन ब्रेड के दो पीस, पसंद अनुसार चाय या फिर कॉफी चोको-पाई, जूस, टोमेटो केचप जैसे अन्य नाश्ते भी।

Vande Bharat Food Menu

लंच: वंदे भारत एक्सप्रेस के लंच में आपको अजवाइन के बने दो स्वादिष्ट पराठे, मिक्स दाल फ्राई पुलाव जीरा पुलाव सोप आलू चोखा और शाकाहारी लोगों के लिए पनीर बटर मसाला वहीं मांसाहारी लोगों के लिए चिकन बटर मसाला और फिर अंत में एक स्वादिष्ट सी आइसक्रीम मिलेगी।

शाम का नाश्ता: हम में से कई लोगों को शाम का नाश्ता करना बहुत ही पसंद है, और इसलिए वंदे भारत इसकी भी सुविधा प्रदान करती है। जिसमें मुख्य रूप से सिंघाड़ा, अच्छी क्वालिटी का चॉकलेट, पॉपकॉर्न, नमकीन बादाम का पैकेट, टोमाटो केचप, चाय या फिर कॉफी और अन्य।

यह खबर भी पढ़ें:

Success Story: जमशेदपुर मजदूर के लड़के ने कड़ी मेहनत के दम पर पाया IIM बेंगलुरु में एडमिशन!

रांची के खेलगांव में तैयार हो रहा है अंतराष्ट्रीय स्केटिंग स्टेडियम, अच्छी ट्रेनिंग से खिलाड़ी करेंगे झारखंड का नाम रौशन!

चेयर क्लास

इसमें आपको सबसे पहले सुबह-सुबह चाय उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें आप पसंद अनुसार कॉफी या चाय ले सकते हैं। इसके बाद आपको वेज नाश्ते में दो पराठा, दही, कटलेट, फ्रूट केक, टोमेटो सॉस मिलेगा, वही नॉनवेज नाश्ते में आपको मसाला आमलेट, बॉयल्ड एग, ब्राउन ब्रेड के दो पीस, फिंगर चिप्स, जैम और कॉफी या चाय मिलेगी। लंच में बात करें तो आपको दो अजवाइन के पराठे, जीरा पुलाव, पसंद अनुसार पनीर बटर मसाला या फिर चिकन बटर मसाला के साथ मिक्स दाल मिलेगा। और शाम के नाश्ते में आपको मखाना, जूस, टमैटो केचप और पॉपकॉर्न जैसी चीजें मिलेंगी।

2 thoughts on “आज से पटना-रांची वंदे भारत नियमित रुप से शुरु, मिलेगा स्वदिष्ट खाना भी देखें पूरा मेनू!”

Leave a comment