मॉल ऑफ रांची में लें विदेश वाला अनुभव, बड़े ब्रांड और आधुनिक सुविधाएं, इस दिन होगा उद्घाटन

New Jharkhand Team

Mall Of Ranchi Launch: सरकार लगातार झारखंड को अलग-अलग तरीकों से विकसित करने में लगी हुई है। चाहे वह फिर परिवहन का क्षेत्र हो, शिक्षा का क्षेत्र या फिर आधुनिकता का क्षेत्र हर प्रकार से इन सभी क्षेत्रों में झारखंड को बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। और झारखंड की राजधानी रांची की बात करें तो यहां भी समय-समय पर नए-नए और आधुनिक कार्य किए जाते हैं। और आज हम बात करने वाले हैं रांची में नए बने विश्वसनीय Mall Of Ranchi की, जल्दी ही इसका उद्घाटन किया जाने वाला है, और आज हम आपको इससे जुड़ी सारी जानकारियां प्रदान करेंगे।

Mall Of Ranchi Launch

Mall Of Ranchi

दोस्तों आज हम बात कर रहे हैं रांची के रातू रोड आकाशवाणी के सामने की मॉल ऑफ रांची की। हाल ही में बताया गया कि इसका काम संपन्न हो चुका है, और पूरी तरह से यह मॉल लोगों के लिए खुलने को तैयार है। आपको बता दें कि चेत्रफल के अनुसार इस मॉल को 2.5 लाख स्क्वायर फीट के क्षेत्र में बनाया गया है। और यह रांची का मॉल विदेशों जैसी सुविधाओं और आधुनिकता से लैस है। और सूत्रों के अनुसार यह पता चला है कि आने वाली 29 जुलाई 2023 को इस मॉल ऑफ रांची का उद्घाटन किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गजब की सुविधाएं

आपको बता दें इतने बड़े क्षेत्र के साथ ही साथ है इसे करीब 8 फ्लोर तक ऊंचा बनाया गया है। और इसके हर फ्लोर पर आपको कई अनोखी और मनोरंजन चीजें मिलेंगी, साथ ही यह मॉल चर्चा में अत्यधिक इसलिए भी है क्योंकि यहां कपड़ों से लेकर हर सामान के लिए देश-विदेश के बड़े-बड़े लग्जरी और प्रचलित ब्रांडेड कंपनियां उपलब्ध हैं। बड़े-बड़े ब्रांडेड शोरूम के साथ ही साथ Mall Of Ranchi में बहुत बड़ा गेमिंग जोन भी है, और इसके अलावा शानदार फैशन शॉप, सिनेमाघर और फूड जोन जैसे कई सुविधाएं उपलब्ध है।

यह खबर जरूर पढ़ें:

रांची एयरपोर्ट से हैदराबाद की यात्रा हुई आसान, देखें इस नए विमान के उड़ान का पूरा शेड्यूल

निम्न बड़े ब्रांड होंगे उपलब्ध

  • ऑल्डो
  • रेयर रैबिट
  • एम एंड एस
  • एंटा
  • एसिक्स एंड नाइक
  • ऐंटा
  • ऑन्ली
  • होम सेंटर
  • वेरोमोडा
  • हाइडसाइन
  • लॉर्ड ऑफ ड्रिंक्स
  • लजीज अफेयर
  • केएफसी
  • पिज्जा हट
  • सौंध शोरूम
Mall Of Ranchi

बच्चों के साथ बड़ों के भी मजे

इस मॉल ऑफ रांची में लगभग हर एक छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखा गया है। यहां पर आपको सिर्फ अपने बच्चों या बड़ों के साथ आना है और यहां पर सभी के लिए उनके अनुसार अलग-अलग सुविधाएं दी गई है। चाहे कोई बच्चा हो बूढ़ा हो या फिर कोई युवक या युवती, हर किसी के लिए अलग-अलग मनोरंजक और मॉडर्न सुविधाएं उपलब्ध है, इसका मजा लोग अपने अनुसार ले सकते हैं। और साथ ही इस मॉल को सभी के लिए बिल्कुल सुरक्षित और आरामदायक बनाया गया है। Mall Of Ranchi Launch

इतने बड़े मॉल में आने वाले लोगों को गाड़ी पार्किंग की समस्या से छुटकारा देने के लिए मॉल के 2 फ्लोर को पार्किंग के लिए ही बनाया गया है। साथ ही ऊपर से नीचे जाने के लिए आधुनिक लिफ्ट और एक्सक्लेटर भी बनाए गए हैं। साथ ही साथ मॉल में उपलब्ध स्टारकेड सेंटर यहां के निवासियों के लिए बहुत ही मनोरंजक और आश्चर्यजनक चीज होगी। कुल मिलाकर आप इस मॉल में परिवार और दोस्तों के साथ शॉपिंग से लेकर मनोरंजन तक पूरा मजा ले सकते हैं।

यह खबर जरूर पढ़ें:

1 thought on “मॉल ऑफ रांची में लें विदेश वाला अनुभव, बड़े ब्रांड और आधुनिक सुविधाएं, इस दिन होगा उद्घाटन”

Leave a comment