अगर आप भी झारखंड में किसी बेहद ही खूबसूरत जगह को घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह पोस्ट मददगार हो सकती है आज हम आपको बताने जा रहे हैं झारखंड की एक ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में जिसकी खूबसूरती देखने न केवल झारखंड बल्कि आसपास के राज्यों के लोग भी खींचे चले आते हैं।

जी हां झारखंड में वैसे तो बहुत सारे वॉटरफॉल्स है और यह अपने आप में ही काफी खूबसूरत जगह है, लेकिन आज हम जिस वॉटरफॉल की बात कर रहे हैं वो है जोन्हा वॉटरफॉल। तो चलिए आपको बताते हैं इस खूबसूरत जोन्हा जलप्रपात के बारे में, जहां जाकर आपको प्रकृति के एक ऐसे सौंदर्य का मजा मिलेगा जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे।
झारखंड जोन्हा वाटरफॉल
झारखंड की राजधानी रांची में स्थित जोन्हा जलप्रपात (वाटरफॉल) को यहां के लोकल लोग गौतम धारा कहते हैं, और यह रांची से मात्र 45 किलोमीटर दूर है। और बिहार की राजधानी पटना से 360 किलोमीटर दूर है। न केवल झारखंड के बल्कि बिहार के कई सारे जलप्रपात के प्रेमी यहां आकर खूब मजा लेते हैं।
मानसून स्पेशल
जोन्हा वॉटरफॉल को गौतम धारा जलप्रपात भी कहा जाता है ऐसा माना जाता है कि भगवान बुद्ध ने यहां स्नान किया था और इसीलिए इस जलप्रपात के पास ही एक मंदिर और आश्रम भी है। बता दे कि यह पर्यटन स्थल के रूप में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है और गर्मियों में यहां का पानी सूख जाता है लेकिन मानसून आते ही यहां का दृश्य देखने लायक होता है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां पर आया करते हैं।

यह रादु नदी के किनारे स्थित, 141 फीट ऊंचा झरना झारखंड का एक प्रमुख और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां के स्थानीय लोग इसे गौतमधारा जलप्रपात या झरना कहते है।
कैसे पहुंचे जोन्हा वाटरफॉल
जोन्हा वॉटरफॉल पहुंचने के लिए वैसे तो कई मार्ग है। सड़क मार्ग से पहुंचने के लिए रांची से जोंहा के लिए बस या टैक्सी मिल जाती है। और रेल मार्ग से यहां पहुंचने के लिए रांची रेलवे स्टेशन से जोन्ह रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन ली जा सकती है। इसके अलावा हवाई मार्ग से भी यहां पहुंचा जा सकता है इसके लिए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उड़ान भरी जा सकती है।
1 thought on “झारखंड वाटरफॉल: झारखंड के इस वाटरफॉल का मजा नहीं लिया तो क्या किया – Jonha Waterfall”