झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ का हुआ निधन, जाने पूरा विवरण और क्या कहा मुख्यमंत्री ने?

New Jharkhand Team

Updated on:

(Jharkhand Education Minister Jagarnath Mahto died) दोस्तों झारखंड के शिक्षा नीति को जबरदस्त और सुचारू रूप से चलाने वाले वर्तमान शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो अब हमारे बीच नहीं रहे। दोस्तों आज सुबह 10:00 बजे के करीब चेन्नई से यह खबर खबर आई की शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो का निधन हो गया है। अगर आपको ना पता हो तो बता दें साल 2020 में जगरनाथ जी को कोरोना महामारी के कारण बहुत संघर्ष करना पड़ा था। और उसके चलते आज वे हमारे बीच नहीं रहे, चलिए जानते हैं कौन सी बीमारी थी उन्हें और झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने उनके बारे में क्या कहा:

Jharkhand Education Minister Jagarnath Mahto died

जगरनाथ महतो का निधन: सर्वप्रथम आप यह जान लीजिए कि जगरनाथ महतो कई बार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। और इन्हें साल 2019 में शिक्षा मंत्री के रूप में चुना गया था, और तब से अब तक इन्होंने झारखंड की शिक्षा समिति में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान भी दिया। पर वही 14 मार्च की शाम उनकी हालत बहुत ही ज्यादा खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें रांची में स्थित पारस नामक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। और फिर कुछ दिनों बाद और भी अच्छे ट्रीटमेंट के लिए उन्हें चेन्नई के हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था।

यह खबर भी पढ़ें:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड में अब 172 डॉक्टरों को मिलेगा न्युक्ति पत्र, जिसमे 3200 पदों पर मिल सकती है न्युक्ति!

जगरनाथ महतो के निधन का कारण: जिस प्रकार हम सभी जानते हैं कि कोरोना महामारी का प्रकोप किस प्रकार से पूरे भारत में देखा गया था। और इसी कोरोना के चलते साल 2020 में इन्हें भी कोरोना के प्रकोप ने बहुत ही प्रताड़ित किया। और इस दौरान इनके फेफड़ों पर कुछ ज्यादा ही असर पड़ा जिसके चलते हैं इन्हें अपने फेफड़ें तक ट्रांसप्लांट कराने पड़ गए। और दोबारा से उस पर असर पड़ने के कारण वह बीमार पड़ गए और अंत में उनका चेन्नई के हॉस्पिटल में निधन हो गया।

Education Minister Jagarnath Mahto died

क्या कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने: बता दें शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन की खबर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा लोगों को दी गई। और उन्होंने ट्विटर के माध्यम से ट्वीट करते हुए लिखा “अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे”

यह खबर भी पढ़ें:

अब Dhanbad रेलवे स्टेशन का होगा काया पलट, देखते ही मुंह से निकलेगा-वाह! देखिए ये तस्वीरें…

1 thought on “झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ का हुआ निधन, जाने पूरा विवरण और क्या कहा मुख्यमंत्री ने?”

Leave a comment