Tata Steel 20 Percent Bonus: टाटा स्टील में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है हर साल दुर्गा पूजा आते ही टाटा स्टील के कर्मचारियों के बीच यह बातें शुरू हो जाती है कि इस बार कितना बोनस मिल सकता है और जितना ज्यादा बोनस मील कर्मचारी उतना ज्यादा खुश होते हैं। इस बार भी दुर्गा पूजा से पहले बोनस समझौता हो गया है और कर्मचारियों को उम्मीद से ज्यादा बोनस मिला है आई आपको बताते हैं पूरी खबर

Tata Steel 20 Percent Bonus
टाटा स्टील के कर्मचारियों की खुशी का ठिकाना उसे वक्त ना रहा, जब सोमवार को बोनस समझाने में प्रबंधन के द्वारा 17 यह 18 परसेंट नहीं बल्कि पूरे 20 बोनस देने की बात की गई। आपको बता दे की कर्मचारियों को इस बार उम्मीद से ज्यादा बोनस मिला है। वैसे तो फार्मूले के हिसाब से कर्मचारियों को बोनस 17 या 18 फ़ीसदी ही बनता था लेकिन यूनियन के नेताओं ने प्रबंधन पर दबाव बनाकर कर्मचारियों को 20% बोनस दिलवाने में सफलता प्राप्त की।
टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्र ने आज सुबह 11:00 बजे एमडी ऑफिस में सालाना बोनस को लेकर यूनियन के साथ बातचीत शुरू की और टाटा वर्कर्स यूनियन से बातचीत करने के बाद इस बात का ऐलान किया। जिससे इस बार टाटा स्टील के कर्मचारियों को अब 20% का बोनस मिलेगा।
- New Airport in Jharkhand: झारखंड के विकास का नया आयाम और पूर्वी भारत का गेम चेंजर
- Netarhat Queen of Jharkhand: नेतरहाट 2025 में बनेगा नेशनल टूरिज्म स्पॉट
- 7 Coolest Summer Escape Of Ranchi: गर्मी से मिलेगी राहत, रांची के 7 सबसे ठंडे समर एस्केप
कब तक मिलेगा बोनस
आपको बता दे की बोनस की राशि 11 सितंबर तक सभी कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी इसके बाद सभी दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू करेंगे हर साल दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को कंपनी के द्वारा बोनस दिया जाता है ताकि टाटा स्टील के कर्मचारी भी पूजा धूमधाम से मना सके। (Tata Steel Bonus)
₹42,561 से लेकर ₹4.6 लाख तक का बोनस
आपको बता दे की टाटा स्टील के इस बोनस समझाने के मुताबिक सभी कर्मचारियों को बोनस मिलेगा और इस बार लगभग 11676 कर्मचारी इस सूची में शामिल है। इसके लिए कंपनी 314.70 करोड रुपए खर्च करेगी। जमशेदपुर और ट्यूब्स के कर्मचारियों को 186.51 करोड रुपए बोनस मिलेंगे एक कर्मचारी को औसतन 1,59,738 रुपए बोनस मिलेगा फुल अटेंडेंस वाले स सीरीज के कर्मचारियों को न्यूनतम 42,561 रुपए बोनस मिलेगा। एक्चुअल अटेंडेंस वाले न सीरीज के कर्मचारियों को अधिकतम 1,21,718 रुपए बोनस मिलेंगे और ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों को अधिकतम 4,61,019 रुपए बोनस मिलेगा।
यह खबर जरूर पढ़ें:
- बड़ी खुशखबरी: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा ₹5 लाख, रिटायर्ड कर्मी भी उठा सकेंगे फायदा, जाने पूरी डिटेल्स
- झारखंड बंपर भर्ती: इतिहास में पहली बार एक साथ 26 हजार पदों की वैकेंसी
पिछले साल टाटा ने दिया था ₹371.57 करोड़
आपको बता दे कि वर्ष 2022 में टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के बीच 317.51 करोड रुपए की बोनस राशि दी थी, इसके अलावा गुडविल अमाउंट के रूप में कंपनी ने 47.42 करोड रुपए बाटे थे। आपको बता दे की 364.93 करोड़ रुपए की राशि टाटा स्टील के द्वारा जमशेदपुर सहित देश के सारे लोकेशंस में स्थित टाटा के कर्मचारियों को बाटी गई थी।
पिछले साल लगभग 23710 कर्मचारी को बोनस दिया गया था। और आपको बता दे कि पिछले साल बोनस राशि के रूप में जमशेदपुर और ट्यूब्स के कर्मचारियों को लगभग 30 करोड रुपए ज्यादा बोनस मिले थे अभी भी बोनस पुराने फार्मूले के अनुसार ही हुआ है लेकिन इस बार यूनियन के दबाव में आकर कर्मचारियों को बोनस ज्यादा मिला है।

20% से अधिक बोनस नहीं
आपको बता दे की वित्तीय वर्ष 2021-22 में टाटा स्टील ने क्या 41749 करोड रुपए का बोनस अपने कर्मचारियों के बीच बांटा था, फार्मूले के तहत कुल प्रॉपर्टी का 1.5% बोनस के रूप में दिया जाना है यानी बोनस राशि 626 करोड रुपए की थी। और अन्य खर्चो को मिलाकर 150 करोड रुपए मिलते तो कुल राशि 50 से ज्यादा थी कानून और 20% से ज्यादा बोनस का प्रावधान नहीं है।
इसीलिए पुराना फॉर्मूला पूर्ण रूप से लागू नहीं हो पाया कंपनी को हुए बेहतर मुनाफे को देखते हुए बोनस के मौके पर यूनियन प्रबंधन के सामने ₹20000 प्रति कर्मचारी गुडविल अमाउंट गिफ्ट की डिमांड रखी गई थी और प्रबंधन ने यूनियन के साथ समझौता करते हुए यह तय किया कि यह फार्मूला वर्ष 2023 24 तक लागू रहेगा।
टाटा ग्रोथ शॉप में भी होगा बोनस समझौता
Tata Steel Bonus आपको बता दे की पूर्व से चल रही परंपरा के अनुसार टाटा ग्रोथ शॉप कर्मचारियों को सालाना बोनस देने के लिए तैयार है और सोमवार को टाटा ग्रोथ शॉप की बोनस को लेकर बातचीत हुई। पिछले साल टाटा ग्रोथ शॉप प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए समझौते के अनुसार कंपनी के 267 कर्मचारियों के बीच लगभग 3.49 करोड रुपए की राशि बाती थी जिसमें न्यूनतम बोनस ₹72,624 और ₹20,000 गुडविल अमाउंट जबकि अधिकतम बोनस 3,35,692 रुपए और गुडविल अमाउंट ₹20,000 थी।