झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल, एक बार आएंगे तो जाना नहीं चाहेंगे, मिलेगा शानदार अनुभव

New Jharkhand Team

अगर आप भी झारखंड में घूमने फिरने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको झारखंड के कुछ ऐसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे। जिनके बारे में मात्र सुनकर आप वहां जाने के लिए उत्सुक हो जाएंगे, वैसे तो झारखंड में घूमने के लिए अनेकों जगह है। चाहे आप शांत जगह या फिर रोमांचकारी जगहों पर घूमने के शौकीन हो, आपको झारखंड में इन सभी चीजों का अनुभव मिलेगा। हमने इस सूची में कुछ प्रमुख पर्यटन स्थल शामिल किए हुए हैं, चलिए अब जाते हैं उनके बारे में विस्तार से।

Jharkhand Must Visit Places

  • जगन्नाथ मंदिर
  • खंडोली
  • संस्कृति संग्रहालय
  • जोन्हा जलप्रपात
  • पतरातू घाटी

जगन्नाथ मंदिर

जगन्नाथपुर मंदिर - Jaganathpur Temple

झारखंड का यह प्राचीन मंदिर पूरी दुनिया में अपनी मूर्ति कला और अनोखी चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है। आपको बता दें यह मंदिर राजधानी रांची शहर के बाहर जगन्नाथपुरी के एक छोटी सी पहाड़ी पर स्थापित है। और अगर आपको यहां जाना है तो रांची के बाहर धुरवा नामक स्थान के रेलवे स्टेशन से करीब 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर ऊंचाई पर स्थित होने के कारण आपको रांची शहर को ऊपर से देखने का जबरदस्त और लुभावना अनुभव प्राप्त होगा। अगर आप यहां जाएं तो शाम की आरती के दर्शन जरूर करें जिससे आपको सकारात्मक ऊर्जा और शांति मिलेगी।

खंडोली

कांके बांध - Kanke Dam

यह खंडोली जगह मुख्य रूप से दो चीजों के लिए बहुत ही ज्यादा प्रचलित है। पहला एक विशेष प्रकार के मौसम में प्रवासी पक्षियों का यहां पर आना और और दूसरा यहां होने वाले रोमांचक और साहसिक खेल। आपको बता दें यह करीब गिरिडीह से 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यहां पर आपको प्रकृति का बेहतरीन सौंदर्य देखने को मिलेगा। शायद यही कारण है कि प्रवासी पक्षियों का समूह हमेशा यहां आता रहता है, और साथ ही इन्हें देखने के लिए कई पर्यटकों का जमावड़ा भी लगता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

संस्कृति संग्रहालय

अगर आप भी सांस्कृतिक और प्राचीन चीजों में रूचि रखने वाले हैं, तो आपको हजारीबाग के पास का यह संस्कृत संग्रहालय बहुत पसंद आएगा। प्राचीन पुरातात्विक मिट्टी के बर्तनो के साथ ही साथ कांस्य, लौह और नवपाषाण काल के पत्थरों से बने औजार सहित अन्य कई चीजें इस संग्रहालय में उपस्थित हैं। जिनके माध्यम से आप उस समय के लोगों के जीवन और परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझ कर अनुभव कर पाते हैं।

जोन्हा जलप्रपात (गौतम धारा)

अगर आपको झारखंड के जलप्रपात का मजा लेना है तो आप राजधानी रांची से पुरुलिया जाने वाले मार्ग में स्थित जोन्हा जलप्रपात का मजा ले सकते हैं, जो कि लगभग 45 किलोमीटर दूरी पर है। आप यह भी जान लीजिए कि इसे सामान्यता गौतम धारा के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस वॉटरफॉल के पास ही गौतम बुद्ध का एक प्राचीन मंदिर भी स्थित है। इस जलप्रपात की चट्टानों के बीच बाहर ही जल धाराओं को देखकर आप बिल्कुल मनमोहित हो जाएंगे, और आपका मन सिर्फ उस झागदार जलप्रपात में जाकर स्नान करने का करेगा।

पतरातू घाटी

पतरातू घाटी - Patratu Valley

अगर आप झारखंड में होते हुए हिमाचल और मनाली जैसे प्राकृतिक सौंदर्य का दर्शन करना चाहते हैं। झारखंड में स्थित रामगढ़ जिले में जा सकते हैं, जहां आपको प्रकृति की हरियाली के साथ ही साथ पतरातू घाटी के दर्शन होंगे। और आपको बता दें यह घाटी लगभग 1300 फिट ऊंची है, यह अपने प्राकृतिक सौंदर्य और हैरान कर देने वाले घुमावदार सड़कों के वजह से बहुत ही ज्यादा प्रचलित है। अगर आप रामगढ़ जिले में आते हैं तो कम से कम जीवन में एक बार इस अद्भुत दृश्य का अनुभव जरूर लें।

2 thoughts on “झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल, एक बार आएंगे तो जाना नहीं चाहेंगे, मिलेगा शानदार अनुभव”

Leave a comment