7 Coolest Summer Escape Of Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची सिर्फ अपने झरनों और मंदिरों के लिए ही नहीं, बल्कि गर्मियों में ठंडक पाने के लिए भी जानी जाती है। जहां बड़े शहरों में लू और उमस होती है, वहीं रांची की हवा और हरियाली एक प्राकृतिक एसी की तरह काम करती है। रांची समर गेटअवे का यह लेख आपको बताएगा ऐसे 7 ठिकानों के बारे में जहाँ जाकर गर्मी को कह सकते हैं, अलविदा!

कांके डैम की बोटिंग से लेकर टैगोर हिल के सूर्यास्त तक—जानिए रांची की गर्मियों की सबसे बेहतरीन जगहें!
1. कांके डैम:
कांके डैम गर्मियों में रांचीवासियों का सबसे पसंदीदा ठिकाना है। यहां पर मौजूद एक प्राकृतिक झील आपको गर्मियों में एक अलग ही सुकून देगा।
क्यों जाएँ?
- ठंडी हवा और झील का पानी मिलकर एक सुकून भरा अनुभव देते हैं।
- आसपास की हरियाली और शांत वातावरण मन को शांति देता है।
कैसे पहुंचें?
- रांची शहर से लगभग 10 किमी दूरी पर स्थित है।
- ऑटो रिक्शा द्वारा 100-150 रुपये में पहुंच सकते हैं।
- निजी वाहन या टैक्सी से सबसे सुविधाजनक रहेगा।
- बस से: कांके चौक तक जाएं, वहां से 1 किमी पैदल या ऑटो से जा सकते हैं।
सबसे अच्छा समय: सुबह 6–9 बजे या शाम 4–6 बजे
क्या करें?
- पैडल बोट की सवारी करें
- पहाड़ियों के बीच फोटो खींचना न भूलें
2. टैगोर हिल:
टैगोर हिल रांची का सबसे आइकोनिक सनसेट पॉइंट है। रांची शहर की असली खूबसूरती टैगोर हिल की चोंटी से ही देखने को मिलेगी।
क्यों जाएँ?
- यहाँ से 360° में रांची का शानदार दृश्य दिखता है।
- टैगोर जी की याद में बनी कुटिया भी देख सकते हैं।
कैसे पहुंचें?
- रांची शहर के मोराबादी क्षेत्र में स्थित है।
- शहर के केंद्र से लगभग 3-4 किमी दूर है।
- ऑटो या शेयर टैक्सी से आसानी से पहुंच सकते हैं (40-60 रुपये)।
- मुख्य बस स्टैंड से भी नियमित सेवाएं उपलब्ध हैं।
सबसे अच्छा समय: शाम 5–6:30 बजे
क्या करें?
- सनसेट का आनंद लें
- छोटी ट्रेकिंग करें (परिवार के लिए सुरक्षित)
3. रॉक गार्डन:
कृत्रिम झरनों और चट्टानों से बना यह गार्डन बच्चों और बड़ों दोनों के लिए मज़ेदार है। यहां शीतल झरने के साथ ही साथ बच्चों के लिए काफी मजेदार भारत भी मौजूद हैं।

क्यों जाएँ?
- गर्मी में भी ठंडक देने वाले वॉटरफॉल
- फोटोजेनिक बैकग्राउंड और पिकनिक के लिए परफेक्ट
कैसे पहुंचें?
- कांके रोड पर स्थित है, रांची शहर से लगभग 4 किमी दूर।
- ऑटो रिक्शा से 70-80 रुपये में पहुंच सकते हैं।
- रांची विश्वविद्यालय के पास से सिटी बसें भी उपलब्ध हैं।
- उबर/ओला कैब से लगभग 120-150 रुपये में पहुंच सकते हैं।
सबसे अच्छा समय: सुबह 8–11 बजे
क्या करें?
- झरनों के पास बैठें
- बच्चों के लिए झूले और स्लाइड
4. रांची लेक:
हरियाली और झील का शांत माहौल इस जगह को गर्मियों में और भी खास बना देता है। पिकनिक और फैमिली के साथ टाइम बिताने के लिए यह सबसे अच्छा डेस्टिनेशन है।

क्यों जाएँ?
- पक्षी जैसे बगुला, किंगफिशर देख सकते हैं
- सुबह की ठंडी हवा में वॉक करें
कैसे पहुंचें?
- शहर के बीचों-बीच, डोरंडा क्षेत्र में स्थित है।
- मेन रोड से सिर्फ 200 मीटर अंदर है।
- शहर के किसी भी हिस्से से ऑटो, बस या टैक्सी से आसानी से पहुंच सकते हैं।
- अधिकतर होटल और गेस्ट हाउस से पैदल दूरी पर है।
सबसे अच्छा समय: सुबह 6–9 बजे
क्या करें?
- बुद्ध द्वीप पर फोटो क्लिक करें
- नाव की सवारी करें
5. हुंडरू फॉल्स:
अगर आपको एडवेंचर पसंद है तो ये जगह गर्मियों में भी एकदम बेस्ट है। क्योंकि आप ट्रैकिंग के साथ ही साथ घाटियों के बीच शांत और ठंडे वातावरण का अनुभव ले सकते हैं।

क्यों जाएँ?
- गर्मियों में पानी कम होता है जिससे ट्रेकिंग सुरक्षित हो जाती है
- आसपास की घाटियाँ ठंडी और शांत होती हैं
कैसे पहुंचें?
- हुंडरू फॉल्स रांची से लगभग 45 किमी दूर है।
- रांची बस स्टैंड से हुंडरू के लिए नियमित बसें चलती हैं (60-80 रुपये)।
- टैक्सी या कैब से जाने पर 800-1000 रुपये खर्च होंगे (आने-जाने)।
- रांची रेलवे स्टेशन से शेयर जीप भी मिलती है (100 रुपये प्रति व्यक्ति)।
सबसे अच्छा समय: सुबह 7–10 बजे
क्या करें?
- ट्रेकिंग करें
- क्लिफ व्यू प्वाइंट पर आराम करें
6. जगन्नाथ मंदिर:
पुरी के मंदिर की तर्ज़ पर बना यह मंदिर गर्मियों में भी ठंडा रहता है। मेरी माने तो अपने ट्रिप की शुरुआत आपको इस मंदिर में दर्शन करके ही शुरू करना चाहिए।

क्यों जाएँ?
- कलिंग शैली की वास्तुकला
- आध्यात्मिक शांति और ठंडा प्रांगण
कैसे पहुंचें?
- रांची शहर के डहरिया क्षेत्र में स्थित है।
- शहर के केंद्र से लगभग 7 किमी दूर है।
- सिटी बस से जगन्नाथ मंदिर बस स्टॉप तक जा सकते हैं।
- ऑटो रिक्शा से 80-100 रुपये में पहुंच सकते हैं।
- मेन रोड से मंदिर तक 500 मीटर पैदल चलना पड़ सकता है।
सबसे अच्छा समय: सुबह 7–10 बजे या शाम 4–7 बजे
क्या करें?
- नक्काशी देखें
- आरती में भाग लें
7. बिरसा जैविक उद्यान:
सफेद बाघ से लेकर रंग-बिरंगे पक्षियों तक, यहां हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है। यहां पर छोटे से लेकर बड़े सभी को खूब मजा आने वाला है, क्योंकि यहां का शांत वातावरण और अनेक प्रकार के पक्षी आपका वीकेंड सफल कर देंगे।
क्यों जाएँ?
- छायादार रास्ते गर्मी में भी ठंडक देते हैं
- बच्चों के लिए एजुकेशनल टूर जैसा अनुभव
कैसे पहुंचें?
- रांची से 16 किमी दूर, ओरमांझी मार्ग पर स्थित है।
- रांची के मुख्य बस स्टैंड से ओरमांझी जाने वाली बस में बैठें (30-40 रुपये)।
- बिरसा उद्यान बस स्टॉप पर उतरें, वहां से 1 किमी पैदल चलना होगा।
- निजी वाहन या टैक्सी से अधिक आरामदायक होगा (350-400 रुपये एकतरफा)।
सबसे अच्छा समय: सुबह 8–11 बजे
क्या करें?
- सफारी राइड लें
- एक्वेरियम ज़ोन घूमें
रांची तक कैसे पहुंचे?
हवाई मार्ग से:
- बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रांची में स्थित है।
- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद से सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं।
- हवाई अड्डे से शहर का केंद्र लगभग 7 किमी दूर है, टैक्सी से 20-30 मिनट लगते हैं।
रेल मार्ग से:
- रांची रेलवे स्टेशन देश के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा है।
- नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई से सीधी ट्रेनें उपलब्ध हैं।
- स्टेशन से शहर के अधिकांश पर्यटन स्थल 5-10 किमी के दायरे में हैं।
सड़क मार्ग से:
- राष्ट्रीय राजमार्ग 33 और 43 रांची से होकर गुजरते हैं।
- पटना (309 किमी), कोलकाता (385 किमी), जमशेदपुर (130 किमी) से बस और टैक्सी सेवाएं नियमित हैं।
- बस सेवाएं झारखंड के अन्य प्रमुख शहरों जैसे धनबाद, बोकारो और हजारीबाग से भी उपलब्ध हैं।
रांची में गर्मी की यात्रा के टिप्स
- दोपहर 12–3 बजे बाहर निकलने से बचें
- लोकल ऑटो ,बस से ट्रैवल करे या कैब पहले से बुक करें (ओला /उबर उपलब्ध)
- स्थानीय पेय: हड़िया ,महुआ ,ताड़ी , बेल का शरबत ज़रूर ट्राय करें
- हल्के कपड़े और सनस्क्रीन ज़रूरी
निष्कर्ष
7 Coolest Summer Escape Of Ranchi आपको गर्मी में राहत ही नहीं, बल्कि यादगार अनुभव भी देंगे। कांके डैम की बोटिंग से लेकर टैगोर हिल का सूर्यास्त और रॉक गार्डन की ठंडक हर जगह कुछ खास है। सुबह जल्दी घूमने जाएँ, ताकि धूप से बचें और भीड़ भी कम मिले।
1 thought on “7 Coolest Summer Escape Of Ranchi: गर्मी से मिलेगी राहत, रांची के 7 सबसे ठंडे समर एस्केप”