दोस्तों हम सभी जानते हैं कि भारत में क्रिकेट खेल कितना ज्यादा प्रचलित है, और भारत लगातार इस क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन भी कर रहा है। पर वही पूरे विश्व भर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल फुटबॉल है, पर अगर भारत की बात करें तो इस फुटबॉल के क्षेत्र में भारत अभी बहोत पीछे है। क्योंकि बचपन से ही बच्चों में अलग-अलग या फुटबॉल जैसे खेल ज्यादा नहीं खिलाए जाते, पर अब धीरे-धीरे विकास हो रहा है और बच्चे सभी खेलों के प्रति आकर्षित हो रहे हैं।

India Football Federation:
जिस प्रकार से हम सभी देख सकते हैं कि भारत कई क्षेत्रों में आगे है, पर वही कई क्षेत्रों में पीछे भी है पर भविष्य पर इसे कैसे ठीक किया जाए इस पर लगातार काम चल रहा है। ठीक उसी प्रकार फुटबॉल जैसे खेल में बच्चों को बचपन से ही उत्साहित और रुचि जगा कर फुटबॉल के क्षेत्र में भारत की स्थिति को और भी अच्छा बनाया जा सकता है। और इसलिए इंडियन फुटबॉल फेडरेशन लगातार कई ऐसे मुकाबले आयोजित करती है जिसमें हमें बच्चों की योग्यता देखने को मिलती है।
यह खबर भी पढ़ें:
झारखंड में अब JSSC द्वारा कराई जायेगी दरोगा भर्ती 2023, जल्दी जाने 946 पदों के लिए है वैकेंसी!
झारखंड से नन्हे फुटबॉलर:
आपको बता दें कि इंडियन फुटबॉल फेडरेशन द्वार एक राष्ट्रीय JSW फुटबाल लीग शुरू की जाने वाली है। जिसमें बच्चों के खेल प्रदर्शन को देखा और सम्मानित किया जाएगा। और इसमें अलग-अलग राज्य और जिले की टीम हिस्सा लेगी, जिसमें से एक टीम जमशेदपुर एफसी भी है। और इस टीम का नेतृत्व झारखंड के जमशेदपुर में रहने वाले दो नन्हे बच्चों द्वारा किया जाएगा, जिनका नाम क्रमश: मोटाय देवगम और मानकी पाड़ेया बेल्लारी है।

मिल रहा बेहतरीन सहयोग:
जैसा किसी भी काम में सहयोग बहुत जरूरी होता है ठीक उसी प्रकार इसमें भी देखने को मिल रहा है। इन जमशेदपुर के बच्चों के टीम में सिलेक्ट हो जाने पर मुखिया जुलियाना देवगम और पूर्व मुखिया लादू देवगम, मुंडा बिरसा देवगम और अन्य के द्वारा इस जमशेदपुर एफसी टीम में चयन होने पर बच्चों के पिता जी को बुके के माध्यम से स्वागत किया गया। और तो और हौसला बढ़ाने के लिए उनके स्कूल के प्रधानाध्यापक निर्मल त्रिपाठी की ओर से खेल में इस्तेमाल किए जाने वाला बूट और मदद के लिए एक सहयोग राशि भी प्रदान की गई।
यह खबर भी पढ़ें:
1 thought on “राष्ट्रीय JSW लीग में ये 2 नन्हे फुटबॉलर करेंगे जमशेदपुर एफसी टीम का प्रतिनिधित्व!”