Jharkhand Proud: ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में खूंटी के खिलाड़ियों ने जीते 19 मेडल

New Jharkhand Team

झारखंड किसी पहचान की मोहताज नहीं है। भारत की वर्तमान राष्ट्रपति से लेकर,कई पूर्व मुख्यमंत्री और जज, साथ ही किसान,अनगिनत अधिकारी, फौजी, नेता, मंत्री, कारोबारी और अनगिनत मेहनती और ईमानदार लोग इस राज्य की पहचान है। और इसी कड़ी में झारखंड की पहचान झारखंड के खिलाड़ियों से भी है जो ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी झारखंड का नाम रोशन कर रहे है।

Jharkhand’s Karate Champions Win 19 Medals”

भारत के द्वारा तीन और चार फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में झारखंड कई जिले के कराटेकारों ने प्रदर्शन किया। और शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड और 4 सिल्वर इसके अलावा 10 ब्रांच मेडल जीते। इन मेडल्स को जितने में उनकी अगुवाई शिकोकाई कराटे इंटरनेशनल फेडरेशन के कोच हेजाज असदक ने की।

इन खिलाड़ियों ने जीता 19 पदक

इस चैंपियनशिप में जीतने वाले खिलाड़ियों न केवल अपना बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। अपनी कड़ी मेहनत से गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में सुशील नाग, जयश राज, शिवम सिंह,अमृता मुंडा और विवेक धान का नाम शामिल है। सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में अलका बरला अस्मिता नवरंगी असीम विश्वास और अनुपम टोपनो शामिल है। और झारखंड को कांस्य पदक यानी ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाले खिलाड़ियों में निलिसा गुड़िया, प्रेरणा कदम, भव्या कुमारी, आकृति हेमरम, रेणुका समद, आदर्श वरुण, सूरज महतो, अभिजीत मिंज, शिव महतो और आशीष सोय के नाम शामिल है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पदक नाम
स्वर्ण सुशील नाग, जयश राज, शिवम सिंह, अमृत मुंडा, विवेक धान
रजत अलका बारला, अस्मिता नवरंगी, असीम विश्वास, अनुपम टोपनो
कांस्य निलिसा गुड़िया, प्रेरणा कदम, भव्या कुमारी, आकृति हेमरोम, रेणुका समद, आदर्श वरुण, सूरज महतो, अभिजीत मिंज, शिव महतो, आशीष सोय

इन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और प्रतिभा की चर्चा पूरे देश और विश्व भर में हो रही है। और उनकी सफलता पर शिकोकाई झारखंड के मुख्य राज्य प्रतिनिधि संसई कृष्ण कुमार सिंह और शिकोकाई झारखंड के कोच सचिन कुमार शादाब खान सहित सभी खेल प्रेमियों ने इन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़े:चंपई सोरेन बने झारखंड के नए मुख्य्मंत्री,जानिए कैसे है हमारे नए CM

Kashmir of Jharkhand: यहां की खूबसूरती के आगे शिमला और मनाली भी हो जायेंगे फेल

Leave a comment