रांची हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 24 सितंबर से शुरू हुई, पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा इस ट्रेन का उद्घाटन डिजिटल माध्यम से किया गया था। और अब इस ट्रेन से जुड़ी खबर आ रही कि रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की समय सारणी बदली जाएगी। सूत्रों के अनुसार इस ट्रेन की समय सारणी से यात्रियों को परेशानी हो रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे इसके समय के बदलाव पर विचार कर रहा है। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

रांची हावड़ा वंदे भारत अपडेट
रांची हावड़ा वंदे भारत की समय सारणी के बदलाव की खबर इस समय काफी चर्चा में है इसके समय सारणी को लेकर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और इसी के कारण इसमें काफी कमलोग यात्रा करते है। ट्रेन सुबह 5:15 बजे रांची से रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे हावड़ा पहुंचती है और वही हावड़ा से दोपहर 3:45 बजे खुलकर रात 10:50 बजे रांची पहुंचती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे इसके समय सारणी को 5:15 से बदलकर 7:15 बजे करना चाह रही है बता दे कि यह ट्रेन 7:15 बजे रांची से हावड़ा के लिए रवाना करने पर रेलवे विचार कर रहा है क्योंकि ठंड का मौसम आ रहा है, और ऐसे में रांची हावड़ा ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानी हो सकती है, इसको देखते हुए बहुत जल्द स्टैंड की समय सारणी को बदलने पर विचार चल रहा है।
यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट
वंदे भारत को अगर हम क्वालिटी के आधार पर देखें तो, विदेश में मिलने वाले सुविधाओं और अंतरराष्ट्रीय ट्रेनों की तरह वंदे भारत बिल्कुल उनके टक्कर का है। पर वही अगर इस ट्रेन के किराए की बात करें तो वह भी विदेशी ट्रेनों की अपेक्षा में कई गुना कम है। पर सोचने वाली बात यह है कि क्या इतना किराया एक सामान्य भारतीय के लिए सही है, क्योंकि एक सामान्य ट्रेन की अपेक्षा वंदे भारत ट्रेन का किराया लगभग दोगुना से भी कहीं ज्यादा है। और इसके चलते कई लोग वंदे भारत में सफर करने से कतरा रहे हैं।

आपको बता दे कि इस ट्रेन में 11 अक्टूबर से लगातार यात्रियों की संख्या घटती जा रही है। 11 अक्टूबर को चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास में 310 सीटें पूरी खाली देखने को मिली, 12 अक्टूबर को भी 292 सीटें, और फिर 13 अक्टूबर को 314 सीट और 14 अक्टूबर को भी लग्भग 333 सीटें, वहीं 15 अक्टूबर को 274 सीट खाली थी। कुल मिलाकर एक सामान्य ट्रेन को लोग वंदे भारत की अपेक्षा ज्यादा की किफायती समझ रहे हैं, और उसमें सफर करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
1 thought on “रांची हावड़ा वंदे भारत की आधे से ज्यादा सीटें खाली, जाने क्या है इसकी असली वजह”