झारखंड की सीमा में बनेगा 203km का वाराणसी से कोलकाता तक का एक्सप्रेसवे! जाने कब होगा बनकर तैयार…

New Jharkhand Team

दोस्तों आप सब को जानते ही हैं की भारत सरकार लगातार परिवहन क्षेत्र में लगातार बदलाव कर रही है। जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में सभी जगह भूमि, वायु और जल परिवहन का विकास करता है। और अब ठीक उसी प्रकार एक बार फिर से एक शहर से दूसरे शहर में परिवहन को आसान बनाने के लिए सरकार एक और एक्सप्रेस वे का निर्माण करने जा रही है। चलिए अब जानते हैं इस खबर की सारी बारीकियां:

203 Km Varanasi To Kolkata Expressway Will Be Made In Jharkhand

झारखंड की सीमा में एक्सप्रेसवे: जैसा कि ऊपर आपने पढ़कर जाने लिया होगा कि अब सरकार जल्द से जल्द वाराणसी से कोलकाता के लिए एक सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे का निर्माण करने जा रही है। जिसे करीब झारखंड की सीमा में भी सम्मिलित किया जाएगा, इस एक्सप्रेस वे की कुल दूरी करीब 610 किलोमीटर सुनिश्चित की गई है, जिसमें से करीब 203 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे झारखंड की सीमा के अंतर्गत होकर जाएगा। जिसकी लागत करीब ₹8000 करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड में अब 172 डॉक्टरों को मिलेगा न्युक्ति पत्र, जिसमे 3200 पदों पर मिल सकती है न्युक्ति!

कब शुरु होगा काम: सरकार जिस गति से इस नए परियोजना के लिए काम कर रही है, उसे देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्दी ही इस वाराणसी से कोलकाता तक बनाई जाने वाली एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। और तो और आज यह खबर आई है कि इस सड़क के निर्माण के लिए सरकार द्वारा झारखंड की सीमा में बनाए जाने वाले एक्सप्रेस वे के लिए टेंडर के माध्यम से एजेंसी का चयन भी कर लिया है।

इस एक्सप्रेसवे के फायदे: इस नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण से लोगों को परिवहन में मदद तो मिलेगी ही और साथ ही साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के मध्य का आवागमन तेजी के साथ ही साथ कम समय में होगा। जिससे व्यवसाइयों और ट्रांसपोर्ट जैसी चीजों में भी एक महत्वपूर्ण फायदा मिलेगा।

हो रहा भूमी अधिग्रहण: बता दे यह वाराणसी से कोलकाता जाने वाला एक्सप्रेस वे मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से होते हुए पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के बीच बनाया जा रहा है। और अगर झारखंड के अंदर इस एक्सप्रेसवे की बात की जाए तो यह रांची हजारीबाग रामगढ़ बोकारो धनबाद और चतरा जैसे कई जिलों से होकर गुजरेगी। साथ ही साथ यह भी जान लीजिए कि इस परियोजना के लिए लगातार झारखंड में अलग-अलग क्षेत्र की आवश्यक भूमियों का अधिग्रहण भी किया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें:

अब Dhanbad रेलवे स्टेशन का होगा काया पलट, देखते ही मुंह से निकलेगा-वाह! देखिए ये तस्वीरें…